Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महागठबंधन ने जारी किया तेजस्वी प्रण पत्र………..हर घर को सरकारी नौकरी, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन

Author Image
Written by
Bureau Report

200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे बड़े लोकलुभावन वादे

पटना….. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने अपना साझा घोषणा पत्र, तेजस्वी प्रण पत्र, जारी किया है। इसमें हर घर को सरकारी नौकरी, भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे बड़े लोकलुभावन वादे किए गए हैं। यह घोषणा-पत्र राजद और कांग्रेस सहित सभी घटक दलों के नेताओं ने मिलकर जारी किया, इसमें मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के प्रण शामिल हैं। इस घोषणा पत्र का नाम बिहार का तेजस्वी प्रण दिया गया है, इसमें तेजस्वी के 20 प्रण शामिल हैं। सबसे बड़ी घोषणा 20 महीने में हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान शामिल है। तेजस्वी ने लिखा है कि ये सरकारी नौकरी 20 महीने में दी जाएगी। इसके लिए 20 दिन में अधिनियम बनेगा। इतना ही नहीं घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं, संविदा कर्मियों, पुराने पेंशनधारी, किसान और गरीब परिवारों को कुछ न कुछ देने की घोषणा की गई है। प्रेसवार्ता के पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर है। इससे पहले महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, हमने सीएम का चेहरा भी घोषित किया है। आज हम तेजस्वी प्रण पत्र जारी करने जा रहे हैं कि हम अगले 5 साल कैसे काम करने जा रहे हैं। तेजस्वी पहले ही कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं और अब इस औपचारिक रूप से घोषणापत्र में शामिल किया जा रहा है। 30 अक्टूबर को जारी हो सकता है एनडीए का घोषणापत्र वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का घोषणापत्र 30 अक्टूबर को जारी किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, एनडीए राज्य में घोषणापत्र को विकसित बिहार शीर्षक के साथ जारी करेगा। बिहार में एनडीए के घोषणापत्र में छात्र, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र पर अधिक फोकस कर सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 25 अक्टूबर को खगड़िया में रैली के दौरान इसके संकेत दिए गए थे। उन्होंने कहा था, बिहार डबल इंजन से लैस होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चला है।

Advertisement Box

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें