
दबदबा ब्यूरों…. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की बेटी नंदनी अग्रवाल ने इतिहास रच दिया है। मात्र 19 साल की उम्र में नंदनी ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) की उपाधि प्राप्त कर भारत की सबसे कम उम्र की महिला CA बनने का गौरव हासिल किया है।
नंदनी ने कम उम्र से ही अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था — उन्होंने 13 साल की उम्र में 10वीं कक्षा और 15 साल की उम्र में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने कठिन मानी जाने वाली CA फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) प्राप्त कर सभी को चकित कर दिया।
उनकी इस असाधारण उपलब्धि को मान्यता देते हुए, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी उनका नाम दर्ज किया गया है।
नंदनी की सफलता ने न सिर्फ मुरैना बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण से आज देशभर के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। 💐🇮🇳
“अगर मन में लगन हो और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती” — नंदनी अग्रवाल









