Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लालू की बेटी रोहिणी की पारिवारिक कहानी लोगों की संवेदनाओं को छू रही

Author Image
Written by
Bureau Report

पति सामरेश सिंह सिंगापुर में एक कंपनी में एमएंडए के पद पर हैं कार्यरत

नई दिल्ली। बिहार चुनाव में आरजेडी की हार के बाद रोहिणी आचार्य का परिवार से दूरी बनाने का फैसला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। उन्होंने अपने पोस्ट में पिता लालू प्रसाद यादव को बचाने के लिए किडनी डोनेशन का दर्द बयां किया। रोहिणी ने लिखा कि इस फैसले ने उनके घर में रिश्तों में खटास पैदा कर दी है। उनके दर्दभरे शब्दों ने लोगों को उनके निजी संघर्ष से रूबरू कराया और पूरे मामले ने राजनीतिक ही नहीं, भावनात्मक बहस भी छेड़ दी है। बता दें रोहिणी आचार्या ने 2002 में सामरेश सिंह से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामरेश सिंह पूर्व आयकर आयुक्त रैंक अधिकारी राव रणविजय सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकॉनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर’ और बिजनेस स्कूल से फाइनेंस में एमबीए किया है। वे वर्तमान में सिंगापुर की में मैनेजिंग डायरेक्टर– इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, एमएंडए के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में भी वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। शादी के बाद यह कपल पहले अमेरिका और फिर सिंगापुर शिफ्ट हुआ, जहां वे अब अपने तीन बच्चों अनन्या, आदित्य और अरिहंत-के साथ रहते हैं। रोहिणी की जिंदगी का यह निजी पक्ष हाल के विवादों के चलते नई चर्चा का विषय बना गया है। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच उनकी पारिवारिक कहानी लोगों की संवेदनाओं को छू रही है। रोहिणी के आरोपों के बाद बीजेपी ने आरजेडी पर निशाना साधा। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जिस परिवार में तालमेल नहीं, वो राज्य कैसे चलाएगा? उन्होंने कहा कि आरजेडी की अंदरूनी कलह अब सार्वजनिक हो चुकी है और यह मानसिकता ही उनके भविष्य का फैसला करेगी। यह विवाद रोहिणी आचार्य के निजी जीवन से लेकर बड़े राजनीतिक समीकरणों तक कई सवाल खड़े कर रहा है।

Advertisement Box

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box