Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रिश्तों पर पड़ी धूल क़ो साफ कीजिये…..अशोक गोयल

Author Image
Written by
Bureau Report

रिश्तों पर पड़ी धूल क़ो साफ कीजिये रिश्तों क़ो बिखरने मत दीजिये। हमेशा अपने ही साथ देते हैं रिश्तों क़ो बचाईए। आज छोटी छोटी बातों के लिए रिश्ते मत तोडीए। अक्सर देखा गया है कि आज लोग खुनी रिश्तों क़ो तोड़ रहे हैं और आभासी दुनिया के साथ रिश्ते जोड़ रहे हैं। अपनों क़ो इग्नोर कर रहे हैं रिश्तों क़ो पैसे से जोड़ा जा रहा है लेकिन पैसा ही सब कुछ नहीं होता मगर आज रिश्ते तराजू पर तोले जाते है अगर कोई गरीब है तो उसके साथ भेदभाव किया जाता है। सगे व खुनी रिश्ते हर दुःख सुख में काम आते हैं जबकि गैर लोग रिश्तों क़ो तोड़ने का काम करते हैं इसलिए खुनी रिश्तों क़ो मत तोड़ो। गिले शिकवे खत्म करने चाहिए ताकि रिश्ते बरकरार रहे।। रिश्ते तोडना आसान है लेकिन जोड़ना मुश्किल है। आभासी दुनिया के दोस्त मतलबी होते हैं। जीवन में हम अनेक सुख-दुख देखते है,परन्तु क्या हमने किसी और के लिए कुछ करने के बाद सच्चे सुख की अनुभूति की है दूसरों को अपनी सामथ्र्य के अनुसार दीजिए ,खासकर उन्हे जो अनेक चीजों से वंचित ही रहे या जिन्हे दुख के सिवाय कुछ भी नहीं मिला। आप महसूस करेगें कि परोपकार का काम करने के बाद आपके होंठों पर आई मुस्कराहट दुनियाभर की दौलत से भी मंहगी होगी। आधुनिक युग में जीवन मूल्यों में गिरावट समाज में विष घोल कुंठा उत्पन्न कर रही है तनिक लाभ के लिए लोग अपना जमीर बेच रहे हैं। आज अपने ही अपनों के दुश्मन बन गए है जर,जोरु,जमीन ही सर्वोपरी हो गया है। बच्चों के मन में बिष घोला जा रहा है। जीवन के कुछ अटल सत्य है कि रात के बाद दिन का उजाला जरुर होगा। सुर्य उदय के बाद अस्त होगा। जवानी के बाद बुढ़ापा भी सबको आएगा। दुनिया में एक सच्चाई सिर्फ मौत ही है बाकि तो लोग झूठ-फरेब के बल पर चल रहे है। मगर झूठ के पांव नहीं होते सच्चाई की हमेशा जीत होती है। भाग्य बदलते देर नहीं लगती वक्त एक जैसा नहीं रहता इसलिए कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। कभी-कभी खोटे सिक्के भी कोहिनूर के हीरे बन जाते है।

Advertisement Box
Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें