
शासकीय महाविद्यालय अमरपाटन में छात्र-छात्राओं का 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन
अमरपाटन। शासकीय महाविद्यालय अमरपाटन में आज छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भव्य आंदोलन किया गया। यह आंदोलन अमर सिंह बघेल एवं उत्कर्ष तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
आंदोलन के दौरान छात्रों ने महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विषयों को उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। विद्यार्थियों ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिनके निराकरण हेतु यह आंदोलन किया गया।
आंदोलन के पश्चात छात्र प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसडीएम अमरपाटन को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन एवं प्रचार प्रभारी को भी ज्ञापन देकर शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।









