Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन के लिए जिले में 2 केंद्र स्थापित

Author Image
Written by
HQ Report

अनूपपुर। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर के उपार्जन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा चना एवं मसूर उपार्जन नीति 2026-27 के अंतर्गत पंजीकृत किसानों से उपज खरीदी के लिए जिले में दो उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर का उपार्जन कार्य 30 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 28 मई 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में पंजीकृत किसान अपनी उपज निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर विक्रय कर सकेंगे।

जिले में स्थापित उपार्जन केंद्रों में तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजेन्द्रग्राम के अंतर्गत कृषि उपज मंडी राजेन्द्रग्राम तथा तहसील अनूपपुर अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पटनाकला के अंतर्गत कृषि उपज मंडी अनूपपुर को शामिल किया गया है। इन केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसानों से चना एवं मसूर की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपार्जन कार्य पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही किसानों को उपार्जन से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

Advertisement Box

प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपने पंजीकरण के अनुसार उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय करें और शासन की इस योजना का लाभ उठाएं। यह व्यवस्था किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें