Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने जिला कोषालय स्ट्रांग रूम का वार्षिक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश

Author Image
Written by
HQ Report

अशोकनगर। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा मंगलवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे विभिन्न मूल्यवर्ग के स्टांप एवं अन्य मूल्यवान दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टांपों का भौतिक सत्यापन करते हुए कोषालयीन व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों का संधारण पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा समय-समय पर उनका परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री मालवीय ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए। उन्होंने आगजनी जैसी आकस्मिक घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया, ताकि किसी भी स्थिति में मूल्यवान सामग्री सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि कोषालय से संबंधित सभी व्यवस्थाएं अत्यंत संवेदनशील होती हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी से ही इन व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाया जा सकता है।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी. सिण्डोस्कर, जिला कोषालय अधिकारी श्री रविन्द्र सूर्यवंशी तथा सहायक कोषालय अधिकारी श्री अशोक राणा उपस्थित रहे और उन्होंने कोषालय की व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी कलेक्टर को प्रदान की।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें