Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अक्षय तृतीया पर गुड्डा-गुड़ियों का अनोखा विवाह समारोह

Author Image
Written by
Bureau Report

 गुड्डा-गुड़ियों का अनोखा विवाह समारोह

जबलपुर। हिंदू धर्मावलंबियों के पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर में एक अनूठा और सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिला। लीनेश शक्ति स्वरूप ग्रुप द्वारा भव्य समारोह का आयोजन कर मिट्टी के गुड्डा-गुड़ियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन ने उपस्थित लोगों को भारतीय परंपराओं और लोक संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई।

Advertisement Box

कार्यक्रम में गुड्डा-गुड़ियों के विवाह की सभी रस्में विधिवत निभाई गईं। विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शामिल होकर पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा, जिससे समारोह में जीवंतता आ गई।

ग्रुप की डायरेक्टर रेखा जैन एवं अध्यक्ष विनीता यादव ने दूल्हा-दुल्हन के अभिभावक की भूमिका निभाई और सभी रस्मों को पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। आशीर्वाद समारोह भी परंपरानुसार आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने नवविवाहित गुड्डा-गुड़ियों को सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रूप की संगीता त्रिपाठी, मनीषा अवस्थी, साधना बख्शुल, उपकार ठाकुर, रेनू शर्मा, कविता मुने, कंचन तिवारी, हेमी यादव, अर्चना पटेल, कृष्ण यादव, सुमनी सिंह, रेखा जैन, निधि जैन, रेनु वैश्य, राजकुमारी और अर्चना सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास भी साबित हुआ।

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें