Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व पृथ्वी दिवस पर श्री कन्हैयालाल लोक कल्याण समिति ग्वालियर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

Author Image
Written by
Bureau Report

विश्व पृथ्वी दिवस पर श्री कन्हैयालाल लोक कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा संस्कारधाम में पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता लोकेंद्र सिंह भदौरिया ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण प्रदूषण, जल संरक्षण की बात की एवं प्लास्टिक, पॉलीथिन इत्यादि हानिकारक वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का आव्हान छात्र छात्राओं से किया। प्राचीनकाल से हम अपने जीवन एवं पालन पोषण के लिए पृथ्वी पर निर्भर है। पृथ्वी पर उत्पन्न अनाज, पेड़ो के माध्यम से मौलिलने वाले फलों फूलों से हमारा जीवन निर्भर है। नदियों, बावड़ियों एवं कुओं से जल मिलता है। लेकिन मनुष्य की सिर्फ लेने की प्रवृत्ति ने आज पृथ्वी को नुकसान में ला दिया। प्रकृति का संरक्षण जैसे पेड़ पौधों की रक्षा, जल के लिए नदियों, बावड़ियों, कुओं एवं अन्य प्राकृतिक स्रोतों की रक्षा नहीं करेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को उनके भविष्य के लिए कोई प्राकृतिक संसाधन नहीं बचेंगे।

Advertisement Box

कचरा प्रबंधन एवं साफ सफाई का ध्यान रखकर हम अपनी पृथ्वी माता की सेवा करके प्रकृति का संरक्षण कर सकते है। प्राकृतिक ऊर्जा का संयमित उपयोग करके ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कर कर सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षत प्रीति त्यागी ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर हुआ। कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के प्रांत उपाध्यक्ष देवी सिंह राठौर, अनूप शर्मा, अथर्व शर्मा, धर्मेंद्र लोधी, मनीषा शर्मा, रामहरि शर्मा आदि प्रमुख जन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें