Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा बोलीं- महिला उत्पीड़न मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रतापगढ़ में जनसुनवाई

Author Image
Written by
Bureau Report

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने प्रतापगढ़ में महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही होने पर अधिकारियों को आयोग में तलब किया जाएगा। आयोग के अभियान के तहत टीम हर जिले में ब्लाक स्तर पर जा रही है ताकि महिलाओं को सशक्त किया जा सके और उनके मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जा सके।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का शुक्रवार को प्रतापगढ़ में आगमन हुआ। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई की। महिलाओं की समस्या सुनी और शीघ्र ही उसके समाधान का आश्वासन भी दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। लापरवाही होने पर आयोग में तलब करके कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

इसके बाद प्रेस वार्ता में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि महिला आयोग ने ‘आयोग आपके द्वार’ अभियान चलाया है। इसके अंतर्गत आयोग की टीम हर जिले में ब्लाक स्तर पर जा कर महिलाओं से मुलाकात कर रही है। साथ ही उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समाधान को प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने और उनसे संबंधित मामलों में गंभीरता से कदम उठाने के लिए सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभागों ने तैयारी की है। महिला उत्पीड़न के मामलों पर सुनवाई के दौरान उनके द्वारा पिछली सुनवाई में हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें