Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरबा खेलते समय हुआ बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, 63 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में गरबा कार्यक्रम में अचानक दो गुट भिड़ गए और माहौल बेकाबू हो गया। 63 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Author Image
Written by
Bureau Report

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले (Ahilyanagar) के कोपरगांव में नवरात्रोत्सव के दौरान गरबा कार्यक्रम में अचानक दो गुट भिड़ गए और माहौल बेकाबू हो गया। देखते ही देखते मामूली विवाद इतना बढ़ा कि वहां जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रात में गरबा चल रहा था तभी वहां से गुजर रही एक गाड़ी ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसी छोटी-सी बात को लेकर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते यह विवाद दो गुटों की भिड़ंत में बदल गया। चूंकि दोनों गुट अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए थे, इसलिए मामला और भड़क गया। दोनों दलों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जुटे और फिर जमकर हंगामा हुआ।

Advertisement Box

पथराव में कई नागरिकों के साथ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया। हालात बिगड़ते देख शिर्डी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमोल भारती मौके पर पहुंचे और पुलिस दल ने बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया।

लिस ने अब तक 63 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 16 को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों में विभिन्न दलों से जुड़े स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें एक विधायक के निजी सहायक और कुछ पूर्व नगरसेवक शामिल हैं।

इस मामले में आरोपियों में एनसीपी विधायक आशुतोष काले के निजी सहायक अरुण जोशी, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के पूर्व नगरसेवक, मनसे के शहर अध्यक्ष और कई कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए हैं।

फिलहाल इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बंदोबस्त जारी रहेगा।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें