Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुकमा की बेटी शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मात्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, जिले का बढ़ाया गौरव

Author Image
Written by
HQ Report
सुकमा, 18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की बेटी शैली गुप्ता ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 24 से 26 जून 2026 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय मात्सोगी-डो चैंपियनशिप में शैली गुप्ता ने 49 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच शैली गुप्ता ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा अंदाज में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा गर्व से लहराया और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ सुकमा जिले को भी नई पहचान दिलाई।
शैली गुप्ता की इस उपलब्धि पर जिला पुलिस सुकमा ने उनका सम्मान किया। पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) ने उन्हें मोमेंटो एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शैली की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।
जिला पुलिस सुकमा ने शैली गुप्ता को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सफलता से जिले के अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर प्रेरित होंगे और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
शैली गुप्ता की यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे सुकमा जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे और खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें