Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखी विद्यालय में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम

Author Image
Written by
HQ Report
भारत विकास परिषद की सहयोग शाखा ने शिक्षकों का किया सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों का किया अभिनंदन
ग्वालियर, 25 जुलाई। भारत विकास परिषद की ‘सहयोग’ शाखा द्वारा शनिवार को गोरखी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बाड़ा) में “गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाते हुए विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती राजबाला माथुर, मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के रीजनल संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल, प्रांत संस्कार प्रमुख विनोद जैन, सह-संयोजक राहुल जैन, शाखा अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल तथा अन्य अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ किया गया। अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अशोक गर्ग एवं शिक्षिका श्रीमती पुष्पा शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती राजबाला माथुर ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, गुरु सम्मान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
मुख्य वक्ता एवं रीजनल संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा उनके मार्गदर्शन में जीवन के उच्च आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
प्रांत संस्कार प्रमुख विनोद जैन तथा सह-संयोजक राहुल जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद की सहयोग शाखा शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए समाजहित के विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब विद्यालय के 20 शिक्षकों का विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर एवं चरण स्पर्श कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भारत विकास परिषद की ओर से सभी शिक्षकों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान स्वरूप दुपट्टा भेंट किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा, विज्ञान एवं खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में उपस्थित 235 विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री एवं पेन वितरित किए गए, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती राजबाला माथुर एवं शिक्षिका श्रीमती पुष्पा शर्मा को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी अतिथियों का भी सम्मान किया गया।
आयोजन में भारत विकास परिषद की सहयोग शाखा के सचिव रामनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र बंसल, गतिविधि संयोजिका शेफाली सिंघल, जगमोहन सक्सेना, सुमन अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल, रामकृष्ण अग्रवाल, विनोद सिंघल, नंदकिशोर अग्रवाल, महेंद्र गर्ग, गोपाल जैन सहित परिषद के लगभग 15 सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं परिषद के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में परिषद पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे संस्कारप्रधान कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Advertisement Box
सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें