Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संघ के 100 साल: वंदेमातरम की धरती पर जब ‘कोकेन’ बने डॉक्टर हेडगेवार

Author Image
Written by
Bureau Report

बंगाल की क्रांतिकारी मिट्टी से निकली थी आएसएस की वैचारिक चिंगारी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का नाम आमतौर पर एक संगठनकर्ता और राष्ट्रवादी विचारक के रूप में लिया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके जीवन का एक अध्याय क्रांतिकारी कोड नेम, ‘कोकेन’ से जुड़ा है। यह नाम उन्हें अविभाजित बंगाल की उस धरती पर मिला था, जहां “वंदेमातरम” की गूंज क्रांति का प्रतीक थी। दरअसल स्कूली जीवन में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन के कारण स्कूल से निकाले जाने के बाद, डॉ. हेडगेवार ने एक राष्ट्रीय विद्यालय में प्रवेश लिया। यहीं उनकी मुलाकात क्रांतिकारी माधवराव सन्यासी से हुई, जिन्हें नागपुर में उन्होंने छिपाया था। माधवराव के संपर्क ने उनके मन में क्रांति की लौ जला दी। बाद में उन्होंने अलीपुर बम कांड के लिए आर्थिक सहयोग भी जुटाया। 1909 में उन्होंने मैट्रिक परीक्षा पास की, जिसके प्रमाणपत्र पर रास बिहारी बोस के हस्ताक्षर थे। उसी दौर में वे कलकत्ता के नेशनल मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां क्रांतिकारियों और छात्रों के बीच उनका संपर्क और मजबूत हुआ। यहां उन्होंने गणेशोत्सव और राष्ट्रवादी विचारों को छात्रों में लोकप्रिय बनाया। कोड नेम ‘कोकेन’ और अनुशीलन समिति बताया जाता है कि कलकत्ता में उन्होंने प्रसिद्ध अनुशीलन समिति की कोर टीम में जगह बनाई। समिति के क्रांतिकारी सदस्य गुप्त कोड नेम से काम करते थे। इसी दौरान डॉ. हेडगेवार को ‘कोकेन’ नाम दिया गया। उनकी जिम्मेदारी थी, देशभर के क्रांतिकारियों तक हथियार और क्रांतिकारी साहित्य पहुंचाना। वह साहित्य को “एनाटोमी” कहते थे, जो मेडिकल अध्ययन का उनका विषय भी था। क्रांतिकारी से संगठनकर्ता तक बताया जाता है कि 1918 के बाद जब सशस्त्र क्रांति का चरण कमजोर पड़ा, तो डॉ. हेडगेवार ने लोकमान्य तिलक और सावरकर जैसे नेताओं की सलाह पर आंदोलन की दिशा बदली। उन्होंने महसूस किया कि सशस्त्र संघर्ष के बजाय मजबूत संगठन की आवश्यकता है। तभी से उन्होंने कांग्रेस और असहयोग आंदोलन में भाग लिया, जेल भी गए, लेकिन बाद में कांग्रेस की नीतियों से असहमत होकर 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

Advertisement Box

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें