Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किरण फाउंडेशन के 16वें रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रहित

Author Image
Written by
Bureau Report

रक्तवीरों का सम्मान, लकी ड्रॉ के जरिए बढ़ाया उत्साह

शिवपुरी। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय किरण फाउंडेशन, शिवपुरी द्वारा 16वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। फाउंडेशन की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

कार्यक्रम में एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. आर.पी. सिंह चौहान एवं ब्लड इंचार्ज डॉ. नीरजा केन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को समाजहित में महत्वपूर्ण सेवा बताया।

Advertisement Box

शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के साथ अस्पताल स्टाफ का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन किरण फाउंडेशन की सचिव श्रीमती सौम्या गुप्ता ने किया।

लकी ड्रॉ से रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। इसमें कपिल भार्गव विजेता रहे, जबकि फाइनल लकी ड्रॉ में धर्मेंद्र नरवरिया ने जीत हासिल की।

कार्यक्रम में शिव सेवक, राहुल शाख्य, देवास धाकड़, सतीश रावत, अंकित मंगल सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के चेयरमैन यशवंत गुप्ता, सचिव श्रीमती सौम्या गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तान्या गुप्ता एवं ट्रेजरर ध्रुव गुप्ता ने सभी रक्तवीरों, अस्पताल स्टाफ एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आज का पंचांग एवं राशिफल, 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
आज फोकस में

आज का पंचांग एवं राशिफल, 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

एमपी पुलिस आरक्षक (चालक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2026, युवाओं के लिए पुलिस विभाग में सेवा का अवसर
आज फोकस में

एमपी पुलिस आरक्षक (चालक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2026, युवाओं के लिए पुलिस विभाग में सेवा का अवसर

सर्वपितृ अमावस्या पर अशोक गोयल ने पूज्य पितरों को किया नमन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना
आज फोकस में

सर्वपितृ अमावस्या पर अशोक गोयल ने पूज्य पितरों को किया नमन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़ में AI तकनीक के नए युग की तैयारी, राज्य AI मिशन से युवाओं को मिलेंगे भविष्य के अवसर
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में AI तकनीक के नए युग की तैयारी, राज्य AI मिशन से युवाओं को मिलेंगे भविष्य के अवसर

आज का पंचांग, धार्मिक पर्व और राशिफल : द्वादशी श्राद्ध के साथ शिव आराधना का विशेष संयोग
आज फोकस में

आज का पंचांग, धार्मिक पर्व और राशिफल : द्वादशी श्राद्ध के साथ शिव आराधना का विशेष संयोग

पितृपक्ष : जड़ों की ओर लौटने का पर्व — श्रद्धा, स्मृति और कृतज्ञता की साधना
आज फोकस में

पितृपक्ष : जड़ों की ओर लौटने का पर्व — श्रद्धा, स्मृति और कृतज्ञता की साधना

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें