Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोपाल में पौने 4 करोड़ की चोरी का खुलासा: दो चोर गिरफ्तार, 3 किलो सोना और चांदी के जेवर बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में थाना निशातपुरा पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोर गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में थाना निशातपुरा पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 3 किलो 330 ग्राम सोना, 803 ग्राम चांदी के जेवर और 4 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 45 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है।

Advertisement Box

मामला क्या था

7 अक्टूबर को न्यू श्री महावीर आदर्श ज्वेलर्स के संचालक रामबाबू राठौर ने निशातपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अक्टूबर को वे सोने-चांदी के जेवर लेकर बीना (जिला सागर) गए थे, लेकिन बारिश के कारण बिक्री नहीं हो सकी। रात में वे भोपाल लौट आए और भानपुर के पास एक ढाबे पर खाना खाने के बाद करोंद स्थित बेस्ट प्राइस के सामने कार साइड में लगाकर सो गए। सुबह जब उनकी नींद खुली, तो कार में रखा जेवरों से भरा बैग गायब था।

रिपोर्ट के बाद निशातपुरा, गांधी नगर और छोला मंदिर थानों की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों की मदद से संदेहियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और फुटेज के आधार पर पुलिस ने हरीश यादव और दीपक सूर्यवंशी को छोला मंदिर क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

PunjabKesari

ऐसे करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय ऑटो से शहर में घूमते हैं और उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो नशे की हालत में सड़क किनारे सो जाते हैं। ऐसे लोगों की जेब और गाड़ियों से पैसे या कीमती सामान चुराना इनकी आदत बन चुकी थी। घटना के दिन भी उन्होंने फरियादी को गाड़ी में सोते हुए देखा और बैग चोरी कर लिया।

बरामद माल और आरोपी

पुलिस ने हरीश यादव के किराए के घर से पूरा चोरी गया माल बरामद किया है। बरामदगी में सोने की अंगूठियां, झुमके, टॉप्स, पेंडेंट, मंगलसूत्र, गले के हार, नथ, बाली आदि आभूषणों के 1000 से ज्यादा पीस शामिल हैं। चांदी के जेवरों में कड़े, ब्रेसलेट और चैन भी मिली हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

हरीश यादव पिता कमल सिंह यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी शिव नगर कॉलोनी छोला, पेशा – ऑटो चालक।
दीपक सूर्यवंशी पिता मुन्नालाल सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी गीता नगर छोला, पेशा – फैब्रिकेशन कार्य।

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस को मिला है। उनसे पूछताछ जारी है।

आज का पंचांग एवं राशिफल, 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
आज फोकस में

आज का पंचांग एवं राशिफल, 22 अक्टूबर 2026: पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

एमपी पुलिस आरक्षक (चालक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2026, युवाओं के लिए पुलिस विभाग में सेवा का अवसर
आज फोकस में

एमपी पुलिस आरक्षक (चालक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2026, युवाओं के लिए पुलिस विभाग में सेवा का अवसर

सर्वपितृ अमावस्या पर अशोक गोयल ने पूज्य पितरों को किया नमन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना
आज फोकस में

सर्वपितृ अमावस्या पर अशोक गोयल ने पूज्य पितरों को किया नमन, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़ में AI तकनीक के नए युग की तैयारी, राज्य AI मिशन से युवाओं को मिलेंगे भविष्य के अवसर
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ में AI तकनीक के नए युग की तैयारी, राज्य AI मिशन से युवाओं को मिलेंगे भविष्य के अवसर

आज का पंचांग, धार्मिक पर्व और राशिफल : द्वादशी श्राद्ध के साथ शिव आराधना का विशेष संयोग
आज फोकस में

आज का पंचांग, धार्मिक पर्व और राशिफल : द्वादशी श्राद्ध के साथ शिव आराधना का विशेष संयोग

पितृपक्ष : जड़ों की ओर लौटने का पर्व — श्रद्धा, स्मृति और कृतज्ञता की साधना
आज फोकस में

पितृपक्ष : जड़ों की ओर लौटने का पर्व — श्रद्धा, स्मृति और कृतज्ञता की साधना

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें