Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों से अब तक की सबसे बड़ी नकद रिकवरी

Author Image
Written by
HQ Report

 

बालाघाट। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बालाघाट पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगलों में छिपाकर रखी गई ₹11,57,385 नकद राशि बरामद की है। यह बालाघाट जिले में नक्सलियों से अब तक की सबसे बड़ी कैश रिकवरी बताई जा रही है।

Advertisement Box

भारत सरकार द्वारा नक्सलवाद के उन्मूलन हेतु मार्च 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी सघन अभियानों के परिणामस्वरूप राज्य में सक्रिय सशस्त्र नक्सलवाद को काफी हद तक सीमित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश में अब तक 13 हार्डकोर सशस्त्र नक्सलियों ने भारतीय संविधान पर आस्था जताते हुए हथियार त्यागकर आत्मसमर्पण किया है, वहीं 10 हार्डकोर नक्सलियों को मुठभेड़ों में ढेर किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान के दबाव में 11 दिसंबर 2025 को प्रदेश में बचे अंतिम दो डीवीसीएम नक्सली दीपक उर्फ सुधाकर एवं रोहित उर्फ मंगल ने भी आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों से लगातार पूछताछ के दौरान उनके सहयोगियों एवं जंगलों में छिपाए गए डंप की जानकारी मिली, जिसके आधार पर बालाघाट जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई ₹11,57,385 नकद राशि बरामद की गई।

पुलिस कार्रवाई में नकदी के अतिरिक्त भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। बरामद सामग्री में सेमी ऑटोमेटिक रायफल, बोल्ट एक्शन रायफल, पंप एक्शन सिंगल शॉट रायफल, ग्रेनेड लॉन्चर, देसी कट्टा, कारतूस, मैगजीन, आईईडी निर्माण सामग्री, विस्फोटक, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, बैटरी, मोटरोला सेट, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मेडिकल किट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

बालाघाट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता नक्सल विरोधी अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन और कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नक्सल गतिविधियों का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें