Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घरेलू गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त, 7 सिलेंडर जब्त

Author Image
Written by
HQ Report

अनूपपुर। जिले में घरेलू रसोई गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सघन जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अनूपपुर, फुनगा और पयारी क्षेत्र में विभिन्न होटल एवं मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस का व्यावसायिक उपयोग पाया गया।

निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यापारिक गतिविधियों में कर रहे थे, जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

Advertisement Box

कार्रवाई के दौरान काव्या होटल अनूपपुर से 1 एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, अंकित मिष्ठान भंडार फुनगा से 1 एचपी एवं 1 इंडेन गैस सिलेंडर, श्याम चाट भंडार फुनगा से 1 एचपी सिलेंडर, समीर टी स्टॉल फुनगा से 1 एचपी सिलेंडर, के.एल. पटेल भोजनालय फुनगा से 1 एचपी सिलेंडर तथा नम्रता चाट सेंटर पयारी से 1 इंडेन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया।

जिला प्रशासन ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें और घरेलू गैस का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस के अवैध उपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ इस तरह की औचक जांच और दंडात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा सिन्हा, श्रीमती अलका पटेल सहित खाद्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है, वहीं आम नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें