Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में बना देश का तीसरा अक्षरधाम मंदिर, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम; पढ़ें खास बातें

Author Image
Written by
Bureau Report

जोधपुर में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन हो गया है जो भक्ति शांति और संस्कृति का केंद्र है। यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। जोधपुर का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर देश का तीसरा और दुनिया का पांचवां मंदिर है। 42 बीघा में फैले इस मंदिर को बनाने में 7 साल लगे और इसमें लोहे या सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

जस्थान के जोधपुर में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन गुरुवार को हो गया है। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर में बने इस मंदिर को भक्ति, शांति और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र माना जाता है।

Advertisement Box

दरअसल, यह मंदिर स्वामीनारायण संप्रदाय के संस्थापक भगवान स्वामीनारायण को समर्पित होता है। उन्होंने नैतिक जीवन और सामाजिक उत्थान उपदेश दिया था। बता दें कि जोधपुर का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर देश का तीसरा ऐसा मंदिर है। आइए आपको इस मंदिर की खास बाते बताते हैं…

  • राजस्थान के जोधपुर में इस मंदिर का निर्माण स्वामी महाराज से प्रेरित है। बताया जा रहा है कि इस पवित्र मंदिर की परिकल्पना और निर्माण, प्रमुख स्वामी महाराज के वर्तमान आध्यात्मिक उत्तराधिकारी और बीएपीएस के वर्तमान गुरु, महंत स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में किया गया।
  • इस मंदिर के अंदर आंतरिक शांति और दिव्य दर्शन का स्थान बनाया गया है।
  • जोधपुर में बनाय यह मंदिर देश का तीसरा ऐसा अक्षरधाम मंदिर है। जोधपुर में बना यह मंदिर दुनिया का पांचवां मंदिर है। पहला दिल्ली और दूसरा अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर में है।
  • मंदिर में नीलकंठ अभिषेक मंडपम बनाया गया है, जिसमें भगवान स्वामीनारायण की नीलकंठ वर्णी के रूप में पंचधातु की मूर्ति स्थापित है।
  • राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर में बना यह मंदिर शहर के सूरसागर स्थित कालीबेरी क्षेत्र में स्थापित है। गत गुरुवार को इसका उद्घाटन किया गया।
  • इस मंदिर को पूरी तरीके से जोधपुर बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इतना ही नहीं इस मंदिर में लोहे का उपयोग नहीं किया गया है। साथ ही किसी भी प्रकार के सीमेंट का प्रयोग इसमें नहीं किया गया है।
  • जोधपुर में बना यह अक्षरधाम मंदिर परिसर 42 बीघा में फैला है। इसमें 10 बीघा में उद्यान जिसमें 500 पेड़ और 5500 पौधे लगे हैं।
  • मंदिर की ऊंचाई 191 फीट है, 181 फीट और 111 फीट है। इसमें पांच शिखर, एक भव्य गुंबद और 14 छोटे गुंबद हैं।
  • इस मंदिर को बनाने में कुल 7 वर्षों से अधिक का वक्त लगा है। इसके निर्माण में 500 से अधिक कारिगरों ने अपना योगदान दिया है।
  • बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। कहा जाता है कि ये वास्तुकला 10वीं और 13वीं शताब्दी में राजस्तान और गुजरात में काफी प्रचलित रही थी।
अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें