Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जन्मदिवस पर शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार

Author Image
Written by
HQ Report

अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित आत्मीय कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से प्राप्त शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा स्वस्थ, सुखमय और सफल जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, स्नेह और संगठनात्मक एकता की भावना से परिपूर्ण रहा।

Advertisement Box

जन्मदिवस पर प्राप्त शुभेच्छाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा गया कि कार्यकर्ताओं का प्रेम, विश्वास और स्नेह ही सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण और परिश्रम भारतीय जनता पार्टी की शक्ति है, जिसके बल पर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी परिवार से प्राप्त आत्मीय सहयोग एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और विश्वास जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है तथा समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति पुनः हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि संगठन के सभी साथी इसी प्रकार एकजुट होकर जनकल्याण और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते रहेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें