Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डॉ. हेडगेवार का जीवन राष्ट्र निर्माण, संगठन शक्ति और समर्पण की प्रेरणा : लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

Author Image
Written by
HQ Report
‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य के मंचन में शामिल हुए मंत्री, कहा— जीवन और विचारों से नई पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से मानस भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार” का मंचन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति दिनेश कुमार पालीवाल, उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ. कैलाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जीवन राष्ट्र निर्माण, संगठन शक्ति और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि किसी भी महापुरुष का मूल्यांकन केवल उनके जीवनकाल से नहीं, बल्कि उनके विचारों और समाज पर पड़े दीर्घकालिक प्रभाव से किया जाता है। डॉ. हेडगेवार ने अपने 51 वर्ष के जीवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और संगठन निर्माण का जो कार्य प्रारंभ किया, वह आज विश्व स्तर पर प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही डॉ. हेडगेवार के मन में राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता का भाव था तथा उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कारावास भी स्वीकार किया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का उद्देश्य केवल देश की स्वतंत्रता प्राप्त करना नहीं था, बल्कि स्वतंत्र भारत के लिए ऐसे समाज का निर्माण करना था जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अनुशासन, सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़े। इसी उद्देश्य से उन्होंने वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की और अपना संपूर्ण जीवन समाज संगठन तथा राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महानाट्य के माध्यम से नई पीढ़ी को डॉ. हेडगेवार के जीवन, व्यक्तित्व और विचारों को समझने का अवसर मिलेगा तथा समाज में सकारात्मक चेतना का प्रसार होगा।

Advertisement Box

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि नागपुर के ‘नादब्रह्म’ द्वारा निर्मित “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार” महानाट्य का यह 57वां मंचन है तथा देशभर में इसकी 151 प्रस्तुतियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों में इसकी सफल प्रस्तुतियों के बाद मध्यप्रदेश में यह आठवां मंचन रहा। महानाट्य के संयोजक निखिल देशकर, संरक्षक रविजी भुसारी, निर्माता पद्माकर धानोरकर, लेखक डॉ. अजय प्रधान, निर्देशक सुबोध सुर्जकर एवं संगीतकार शैलेश दाणी हैं। कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पाण्डेय, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, डॉ. जितेन्द्र जामदार, भाजपा प्रदेश दिव्यांगजन प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप रजक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें