Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाली पेट खाने-पीने में बरतनी चाहिए विशेष सावधानी

Author Image
Written by
Bureau Report

नई दिल्ली  अगर सुबह का नाश्ता सही नहीं हुआ, तो यह पूरे दिन के लिए पाचन और एनर्जी लेवल को प्रभावित कर सकता है। खासकर जिन लोगों का पेट संवेदनशील होता है, उन्हें खाली पेट खाने-पीने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पेट की सेहत बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह का नाश्ता बेहद अहम माना जाता है। कई लोग सुबह उठकर हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं, जबकि कुछ लोग अनहेल्दी चीजों से दिन की शुरुआत कर देते हैं। खाली पेट कॉफी पीना कई लोगों की आदत होती है। हालांकि, ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन पेट में गैस्ट्रिन हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इससे पेट में जलन, सूजन, उल्टी या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि कॉफी पीने से पहले कुछ प्रोटीन या फैटी फूड जैसे उबले अंडे या नट बटर का सेवन करना चाहिए। खट्टे फल और जूस जैसे संतरा, अमरूद और ग्रेपफ्रूट स्वास्थ्यवर्धक हैं, लेकिन खाली पेट इनके सेवन से पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है। इससे गैस्ट्राइटिस और अल्सर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन्हें कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स के साथ ही खाना चाहिए। योगर्ट में मौजूद प्रीबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड पाचन के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन खाली पेट खाने से पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड दही के लाभकारी बैक्टीरिया को नष्ट कर सकता है। इसलिए योगर्ट का सेवन खाने के बाद करना बेहतर होता है। खाली पेट मीठे, मसालेदार और तले हुए फूड्स भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मीठे खाने से ब्लड शुगर और इंसुलिन तेजी से बढ़ते हैं, जिससे बाद में एनर्जी में गिरावट आती है। मसालेदार या तले हुए भोजन से पेट में जलन, एसिडिटी और डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह सबसे पहले फाइबर युक्त, हल्का और पौष्टिक नाश्ता लेना चाहिए। यह न केवल पेट और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखेगा, बल्कि दिनभर एनर्जी और मानसिक ताजगी भी प्रदान करेगा। कार्बोनेटेड ड्रिंक जैसे सोडा और कोल्ड ड्रिंक खाली पेट पीना नुकसानदायक है। इनमें मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड पेट में दबाव बढ़ाती है, जिससे पेट फूलना, डकार आना और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही मीठे ड्रिंक ब्लड शुगर स्तर तेजी से बढ़ा सकते हैं।

Advertisement Box
सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें