Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोपाल में पौने 4 करोड़ की चोरी का खुलासा: दो चोर गिरफ्तार, 3 किलो सोना और चांदी के जेवर बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में थाना निशातपुरा पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोर गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में थाना निशातपुरा पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 3 किलो 330 ग्राम सोना, 803 ग्राम चांदी के जेवर और 4 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 45 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है।

Advertisement Box

मामला क्या था

7 अक्टूबर को न्यू श्री महावीर आदर्श ज्वेलर्स के संचालक रामबाबू राठौर ने निशातपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अक्टूबर को वे सोने-चांदी के जेवर लेकर बीना (जिला सागर) गए थे, लेकिन बारिश के कारण बिक्री नहीं हो सकी। रात में वे भोपाल लौट आए और भानपुर के पास एक ढाबे पर खाना खाने के बाद करोंद स्थित बेस्ट प्राइस के सामने कार साइड में लगाकर सो गए। सुबह जब उनकी नींद खुली, तो कार में रखा जेवरों से भरा बैग गायब था।

रिपोर्ट के बाद निशातपुरा, गांधी नगर और छोला मंदिर थानों की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों की मदद से संदेहियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और फुटेज के आधार पर पुलिस ने हरीश यादव और दीपक सूर्यवंशी को छोला मंदिर क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

PunjabKesari

ऐसे करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय ऑटो से शहर में घूमते हैं और उन लोगों को निशाना बनाते हैं जो नशे की हालत में सड़क किनारे सो जाते हैं। ऐसे लोगों की जेब और गाड़ियों से पैसे या कीमती सामान चुराना इनकी आदत बन चुकी थी। घटना के दिन भी उन्होंने फरियादी को गाड़ी में सोते हुए देखा और बैग चोरी कर लिया।

बरामद माल और आरोपी

पुलिस ने हरीश यादव के किराए के घर से पूरा चोरी गया माल बरामद किया है। बरामदगी में सोने की अंगूठियां, झुमके, टॉप्स, पेंडेंट, मंगलसूत्र, गले के हार, नथ, बाली आदि आभूषणों के 1000 से ज्यादा पीस शामिल हैं। चांदी के जेवरों में कड़े, ब्रेसलेट और चैन भी मिली हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

हरीश यादव पिता कमल सिंह यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी शिव नगर कॉलोनी छोला, पेशा – ऑटो चालक।
दीपक सूर्यवंशी पिता मुन्नालाल सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी गीता नगर छोला, पेशा – फैब्रिकेशन कार्य।

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस को मिला है। उनसे पूछताछ जारी है।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box