Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव स्वस्थ नागरिक और शिक्षित युवा : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Author Image
Written by
Bureau Report

न्यूज़ नेशन द्वारा आयोजित “एजुकेशन कॉन्क्लेव–2025” में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवर्तनकारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव स्वस्थ नागरिक और शिक्षित युवा हैं।” सरकार का लक्ष्य है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ और आधुनिक शिक्षा हर नागरिक तक पहुँचे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल के होटल मैरियट में न्यूज़ नेशन चैनल द्वारा आयोजित “एजुकेशन कॉन्क्लेव–2025” में शामिल हुए।

Advertisement Box

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए जिला अस्पतालों के आधुनिकीकरण, टेलीमेडिसिन सुविधा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि गैरमानक औषधियों पर नियंत्रण और कोडीन आधारित दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए औषधि प्रशासन को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों ही शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन के साथ नये नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थान भी स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सके।

शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, चरित्र निर्माण और सामाजिक विकास का आधार भी है

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नई शिक्षा नीति–2020 ने देश को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और व्यावसायिक प्रशिक्षण को सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और सामाजिक विकास का आधार है।” उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने के लिये प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

विंध्य क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा संभाग प्रदेश की ऊर्जा राजधानी के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य का उभरता केंद्र बन रहा है। उन्होंने बताया कि रीवा मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। औद्योगिक निवेश और सौर ऊर्जा परियोजनाओं से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य का विकास जनता की मेहनत और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अन्य समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किये। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें