Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छतरपुर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई: देरी रोड के हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा

Author Image
Written by
Bureau Report

₹50 लाख की संपत्ति जब्त, 24 जुआरी गिरफ्तार

छतरपुर …… मध्यप्रदेश में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान जारी है। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के सख्त निर्देशों के तहत पूरे प्रदेश में अपराध नियंत्रण, नशे के कारोबार, जुआ-सट्टा, अवैध खनन, अवैध शराब तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने देरी रोड में संचालित बड़े जुआ के फड़ में छापा मार कार्रवाही की है। जिसमें जुआं खेल रहे 24 जुंवारी को गिरफ्तार कर ₹14,10,000 नगद राशि, 3 कार, 26 मोबाइल कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम ने छतरपुर जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस को देरी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मैरिज गार्डन में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के निर्देशन में तत्काल एक रणनीति तैयार की गई। थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी। इस सुनियोजित छापे में हार-जीत का दांव लगाते हुए 24 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने ₹14,10,000 (चौदह लाख दस हज़ार रुपये) की भारी नकद राशि, 26 मोबाइल फोन, आवागमन के लिए उपयोग की जा रही 3 कारें और ताश की गड्डियाँ जब्त की हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग ₹50 लाख है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र की शांति और लोक व्यवस्था भंग करने के प्रयास के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत भी कठोर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि छतरपुर पुलिस किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं देगी।

Advertisement Box

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें