Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जापान में पहली इलेक्ट्रिक केई कार पेश करेगी बीवायडी

Author Image
Written by
Bureau Report

नई दिल्ली……. बीवायडी कंपनी ने जापान में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली इलेक्ट्रिक केई कार पेश करने की घोषणा की है। अब तक जापान के बाजार में यह सेगमेंट स्थानीय ब्रांडों जैसे सुजुकी, होंडा और मित्सुबिशी के कब्जे में रहा है। यह मॉडल जापान में लॉन्च होने वाली पहली विदेशी निर्मित इलेक्ट्रिक केई कार होगी, जिससे बीवायडी ने इतिहास रच दिया है। बीवायडी की यह केई कार जापान में देखी जाने वाली पारंपरिक केई कारों की खूबियों से मेल खाती है। जासूसी तस्वीरों में इसका लंबा और बॉक्सी डिजाइन दिखा है, जो स्पेस के अधिकतम उपयोग पर केंद्रित है। कार के फ्रंट में आयताकार लाइटिंग एलिमेंट, सपाट फेसिया और छोटा बोनट दिया गया है। साइड प्रोफाइल में सपाट छत, डबल ए-पिलर, चौकोर खिड़कियां और गोल व्हील आर्च इसे व्यावहारिक और कॉम्पैक्ट लुक देते हैं। स्लाइडिंग डोर सिस्टम आसान एंट्री और बड़े सामान के लोडिंग में मदद करेगा। पीछे की तरफ सपाट विंडशील्ड, ऊपर की ओर वाइपर और चौड़ा बूट लिड दिया गया है, जिससे स्टोरेज स्पेस बढ़ाया जा सके। इसमें पीछे की सीटें फोल्ड होकर बड़ा लगेज एरिया बनाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस केई कार में 20 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी जाएगी, जो डब्ल्यूएलटीसी मानकों के अनुसार लगभग 180 किमी की रेंज देगी। साथ ही, यह 100 केडब्ल्यू फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी और केबिन कम्फर्ट के लिए हीट पंप सिस्टम से लैस होगी। बीवायडी की यह केई कार जापान में कॉम्पटीटिव प्राइस रेंज में उतारी जाएगी, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 2.5 मिलियन येन (लगभग 14.4 लाख रुपये) हो सकती है। यह कीमत निसान सकुरा और मित्सुबिशी ईके एक्स ईवी जैसी स्थानीय इलेक्ट्रिक केई कारों से कम है।

Advertisement Box
12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल
आज फोकस में

12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा
आज फोकस में

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच
आज फोकस में

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू
आज फोकस में

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत
आज फोकस में

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश
आज फोकस में

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें