Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमित बघेल के विवादित बयान से बिफरा अग्रवाल समाज, रायपुर में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, कोतवाली थाना घेराव, FIR दर्ज

Author Image
Written by
Bureau Report

रायपुर….. छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और राष्ट्रनायकों के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ पूरे प्रदेश में तीव्र आक्रोश फैल गया है। समाज की आस्था और श्रद्धा को ठेस पहुँचाने वाले इस बयान के विरोध में बुधवार को रायपुर में अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और कोतवाली थाना का घेराव करते हुए अमित बघेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों के दबाव के बाद पुलिस ने अमित बघेल के खिलाफ धारा 299 बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि अमित बघेल के इस अमर्यादित बयान से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में अग्रवाल समाज की भावना आहत हुई है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि लगातार विरोध दर्ज करवा रहे हैं और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। विजय अग्रवाल ने बताया कि रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, सराईपाली सहित प्रदेश के हर जिले में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। समाजजन स्थानीय थानों का घेराव कर FIR दर्ज करवाने की मांग कर रहे हैं। योगी अग्रवाल ने कहा, “महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के त्याग, सेवा और समानता के प्रतीक हैं। भगवान झूलेलाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे राष्ट्रपुरुषों के प्रति अपमानजनक भाषा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने बताया कि विरोध कार्यक्रम में समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित लोगों में महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रिवल्लभ अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, सलाहकार सतपाल जैन, कैलाश मुरारका, सुभाष अग्रवाल, युवा मंडल अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पार्षद आनंद अग्रवाल, एडवोकेट विपिन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कमल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महेश अग्रवाल और विकास सिंघल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने कहा, “यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज की गरिमा, संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए है। अग्रवाल समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सेवा और सद्भाव के लिए समर्पित रहा है। यदि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा हुई, तो समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।

Advertisement Box
सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें