Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तांत्रिक क्रिया से करोड़पति बनाने का दावा,11 लाख को 11 करोड़ करने का वादा! दुर्ग में महाराष्ट्र का ठग गिरोह गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो भोले-भाले लोगों को “पूजा कर पैसा सौ गुना बढ़ाने” का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने महाराष्ट्र की महिला सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख रुपये नगद, सात मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार जब्त की है।

पूजा से पैसा “सौ गुना” करने का लालच

Advertisement Box

थाना पुलगांव निवासी प्रार्थी रामकुमार जायसवाल आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसे उसके परिचित राजू (निवासी जामगांव) ने बताया कि महाराष्ट्र के कुछ लोग “विशेष पूजा” कर रुपये को सौ गुना बढ़ा देते हैं।
राजू ने रामकुमार को महाराष्ट्र निवासी छोटू नामक व्यक्ति का नंबर दिया, जिसने फिर मंदा पासवान नामक महिला से संपर्क करने को कहा।

महिला ने खुद को यवतमाल (महाराष्ट्र) की निवासी बताते हुए दावा किया कि वह पहले भी कई लोगों के रुपये सौ गुना कर चुकी है और 11 लाख को 11 करोड़ बनाने की पेशकश की।

पूजा के नाम पर ठगी

1 नवम्बर को मंदा पासवान अपने दो साथियों के साथ सफेद अर्टिगा कार में दुर्ग पहुँची। उसने प्रार्थी से कहा कि पूजा के लिए एक लाख रुपये, चावल, आटा, नींबू और अन्य सामग्री की आवश्यकता है। रामकुमार ने अपने मालिक के खाली पड़े ट्रेनिंग सेंटर में पूजा का इंतजाम किया। रात करीब आठ बजे जब वह पूजा के लिए सिंदूर लेने बाहर गया, तभी महिला और उसके साथी कार सहित फरार हो गए।

PunjabKesari

पुलगांव पुलिस की तत्पर कार्रवाई

पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलगांव में अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसपी दुर्ग के निर्देशन और एएसपी शहर तथा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और महाराष्ट्र सीमा के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से:

₹1,00,000 नगद,

7 मोबाइल फोन,

सफेद अर्टिगा कार जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी

मंदा पासवान उर्फ मंदा ठमके उर्फ मंदा वाघमारे (42 वर्ष) – जिला यवतमाल, महाराष्ट्र
अमरदीप प्रहलाद दामोदर (34 वर्ष) – श्रीराम कॉलोनी, चिखली, महाराष्ट्र
संजय विलास जमुना (28 वर्ष) – मारेगांव, यवतमाल, महाराष्ट्र

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें