Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्नी का महाअपराध, इंस्टाग्राम प्रेमी से साथ मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट,कुल्हाड़ी से काटकर रुह कंपाने वाली मौ’त

Author Image
Written by
Bureau Report

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज हत्या के मामले का पर्दाफाश हुआ है। एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। इंस्टाग्राम पर बने प्रेम संबंध ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने तक का रास्ता दिखा दिया।

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज हत्या के मामले का पर्दाफाश हुआ है। एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। इंस्टाग्राम पर बने प्रेम संबंध ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने तक का रास्ता दिखा दिया। मामला थाना पलारी के ग्राम वटगन का है, जहाँ फल विक्रेता अमृत गिरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है
प्रेमी के साथ बनाया मर्डर का प्लान, कुल्हाड़ी से की हत्या
PunjabKesari

25 अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम वटगन में एक व्यक्ति की उसके ही घर में हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अमृत गिरी के रूप में हुई, जो फल विक्रेता था। जांच में सामने आया कि 24 अक्टूबर की रात को जब मृतक की पत्नी और बच्चे गांव लटेरा नाचा कार्यक्रम देखने गए थे, तब घर में अकेले अमृत गिरी की लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

Advertisement Box

इंस्टाग्राम पर हुई थी  प्रेमी टुन्ना कुमार शर्मा से मुलाकात

जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी चंद्रिका गिरी के जवाब संदिग्ध लगे। गहन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने इंस्टाग्राम मित्र और प्रेमी टुन्ना कुमार शर्मा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, पति द्वारा विरोध करने तथा मारपीट करने से क्षुब्ध होकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अमृत गिरी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

खुलासे के बाद गांव में सनसनी फैल गई

सुनियोजित तरीके से 24 अक्टूबर की रात जब घर खाली था, तब आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा ने वटगन पहुंचकर अमृत गिरी की हत्या कर दी और चेन्नई भाग गया। तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को चेन्नई से हिरासत में लिया। जांच के दौरान पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिली। गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

वही पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई लोहे की कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है । वहीं इस खुलासे के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि एक पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया।

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें