Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं केला और काली मिर्च

Author Image
Written by
Bureau Report

नई दिल्ली  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट या भोजन के बाद केले के साथ थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर लेने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। दोनों का मेल न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत और दिमाग को तेज भी बनाता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि केला फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जबकि काली मिर्च में मौजूद पाइपेरिन तत्व शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण की क्षमता को बढ़ाता है। जब ये दोनों साथ खाए जाते हैं, तो यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और कब्ज, गैस या पेट फूलने जैसी आम परेशानियों को दूर करता है। केला प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का अच्छा स्रोत है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। काली मिर्च इस ऊर्जा को शरीर में तेज़ी से फैलाने में मदद करती है। यही वजह है कि कई फिटनेस प्रेमी वर्कआउट से पहले केले और काली मिर्च का सेवन एक प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर के रूप में करते हैं। यह लंबे समय तक थकान को दूर रखता है और शरीर को सक्रिय बनाए रखता है। वजन नियंत्रित रखने में भी यह जोड़ी फायदेमंद मानी जाती है। केले में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है। वहीं, काली मिर्च शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और थर्मोजेनेसिस की प्रक्रिया को सक्रिय करती है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन घटाने में मदद कर सकता है। हड्डियों के लिए भी केले और काली मिर्च का मेल बेहद लाभकारी है। केले में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, जबकि काली मिर्च में पाया जाने वाला मैंगनीज बोन डेंसिटी यानी हड्डियों की घनत्व को बढ़ाने में सहायक होता है। इससे उम्र बढ़ने पर भी हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर देखा गया है। केले में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड शरीर में जाकर सेरोटोनिन में बदलता है, जो दिमाग को शांत और तनावमुक्त रखता है। केला विटामिन सी और बी6 से भरपूर होता है, जबकि काली मिर्च में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ-साथ शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। काली मिर्च इन पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित होने में मदद करती है, जिससे मूड बेहतर होता है और चिड़चिड़ापन कम होता है। इसके अलावा, यह संयोजन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

Advertisement Box
अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें