Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

PM Awas Yojana के 3000 लाभार्थियों को मिलेगा दिवाली का गिफ्ट, ऐसा करने पर मिलेंगे अतिरिक्त दस हजार रुपये

Author Image
Written by
Bureau Report

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 3000 लाभार्थियों को दिवाली गिफ्ट मिलने वाला है, जहां पहली किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत 28200 आवेदनों में से विधवा, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। तीन नगर पालिका अकबरपुर, जलालपुर, टांडा तथा चारों नगर पंचायत के लाभार्थियों का चयन कर जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) ने डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ भेजा है।

सत्यापन सर्वे का चल रहा काम

इसके अलावा इस समय अन्य आवेदनों के लिए सत्यापन सर्वे का काम भी तेजी से किया जा रहा है। शहर के जरूरतमंद गरीबों को दीपावली पर शासन आवास का उपहार देगा। पहली, दूसरी व तीसरी किस्त प्राप्त होने के 12 माह के भीतर आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभार्थियों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन के रूप में 10 हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि धनतेरस तक योजना की पहली किस्त की धनराशि बैंक खाते में पहुंचेगी।

Advertisement Box

पात्र व अपात्र चिन्हित के लिए टीम गठित

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने आवेदन सर्वे कर पात्र व अपात्र चिन्हित के लिए टीम गठित की है। उनकी टीम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल एवं डूडा के अधिकारी टीम में शामिल हैं। इसके तहत हर वार्ड में अधिकारियों की टीम भ्रमण कर रही है और भौतिक रूप से लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है। सत्यापन सर्वें के अनुसार तीनों नगर पालिका व चारों नगर पंचायतों ने मिलाकर तीन हजार पात्रों को चयन कर लिया गया है और इन्हीं को दिवाली का गिफ्ट मिलेगा। दीपावली तक लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी।

इस पर नोडल अधिकारी डूडा बीना सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘तीन हजार लाभार्थियों का डीपीआर तैयार कर निदेशालय भेजा गया है। धनतेरस एवं दीपावली तक योजना की पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगी। शेष अन्य आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।’

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें