
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शोएब अख्तर को ट्रोल करते हुए मजेदार पोस्ट की, जो वायरल हो गई है. शोएब अख्तर ने मैच से पहले अभिषेक बच्चन और अभिषेक शर्मा को लेकर गलती की थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बना था. टीम इंडिया की जीत पर कई सेलेब्स ने बधाई दी और जय हिंद के नारे लगाए । शोएब अख्तर ने मैच से पहले अभिषेक बच्चन एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. इंडिया ने 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया है. इंडिया के जीतने पर देशभर में खुशी की लहर बॉलीवुड गलियारों में भी जश्न का माहौल है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. लेकिन इन सबमें अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने सबका ध्यान खींच लिया है…
अमिताभ का शोएब अख्तर पर कमेंट
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि बिग बी ने अपनी पोस्ट के जरिए पाकिस्तान को ट्रोल किया है. उन्होंने X पर लिखी पोस्ट में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर पर चुटकी ली है. अमिताभ ने लिखा- जीत गये!!अच्छा खेले ‘अभिषेक बच्चन’… उधर ज़बान लड़खड़ाई, और इधर, बिना बैटिंग बॉलिंग फील्डिंग, लड़खड़ा दिया दुश्मन को !! बोलती बंद !! जय हिन्द ! जय भारत ! जय मां दुर्गा !!!! बिग बी का शोएब पर ये तंज देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है.
सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी बधाई
टीम इंडिया की जीत पर इंडस्ट्री के बाकी सितारों ने भी कमेंट किया है. उन्होंने टीम को जीत की बधाई दी है. सबका कहना है कि टीम ने देश को गर्व का मौका दिया है. सेलेब्स जय हिंद के नारे लगाते दिखे. तिलक वर्मा और शिवम दुबे की दमदार परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया है.









