Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस महानिदेशक ने किया दुर्ग पुलिस के मेगा मेडिकल कैम्प का शुभारंभ* *843 पुलिसकर्मियों और परिवारजनों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

*पुलिस महानिदेशक ने किया दुर्ग पुलिस के मेगा मेडिकल कैम्प का शुभारंभ* *843 पुलिसकर्मियों और परिवारजनों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण* *दुर्ग, 12 जुलाई 2026।* दुर्ग पुलिस और “जन मित्र” के अंतर्गत मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नई पुलिस लाइन, थगड़ा बांध में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक *अरुण देव गौतम* ने वृक्षारोपण और फीता काटकर किया। *22 विभागों के विशेषज्ञों ने दी सेवाएं* प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में जिला पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, नगर सेना, एसडीआरएफ, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों सहित *कुल 843 हितग्राहियों* का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श किया गया। शिविर में 22 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया। NABL प्रमाणित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा पैथोलॉजी जांच, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण और विभिन्न सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं। पुलिस महानिदेशक ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य परीक्षण काउंटरों, पैथोलॉजी केंद्र और परामर्श कक्षों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। *पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता: डीजीपी* अपने उद्बोधन में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि पुलिसकर्मी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कल्याण की दिशा में ऐसे शिविर अत्यंत उपयोगी हैं और भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज *अभिषेक शांडिल्य* ने कहा कि पुलिस की अनियमित दिनचर्या का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे शिविर गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान और स्वस्थ पुलिस बल के निर्माण में सहायक हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक *विजय कुमार अग्रवाल* ने बताया कि व्यस्त कार्यशैली को देखते हुए यह कैम्प आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को भी शामिल किया गया ताकि उन्हें भी विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके। *विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं* शिविर में डॉ. ए. पी. सावंत, डॉ. सुधीर गांगेय, डॉ. प्रीति गांगेय, डॉ. जोगेश चंद्र, डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. अमरीश गर्ग, डॉ. मोनीदीपा साहा, डॉ. अभिषेक महोबिया, डॉ. तरुण ध्रुव, डॉ. तिलेश खुसरो, डॉ. रेखराज साहू, डॉ. ट्विंकल चंद्राकर, डॉ. रिद्धि अरोरा, डॉ. अभिजीत जैन, डॉ. नितिन कथुरिया, डॉ. चिराग अग्रवाल, डॉ. प्रांजल मेश्राम, डॉ. श्रुति सिंह एवं डॉ. बाला सुब्रमण्यम सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। *अधिकारी रहे उपस्थित* कार्यक्रम में कलेक्टर *अभिजीत सिंह*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर *सुखनंदन राठौर*, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग *हर्षित मेहर*, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी *प्रशांत सिंह पैकरा*, उप पुलिस अधीक्षक लाइन *चंद्र प्रकाश तिवारी*, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर *सत्यप्रकाश तिवारी*, उप पुलिस अधीक्षक IUCAW *भारती मरकाम*, उप पुलिस अधीक्षक *आकर्षि कश्यप*, नगर सेना सेनानी *नागेन्द्र सिंह* और रक्षित निरीक्षक *नीलकंठ वर्मा* सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित थे। शिविर की सफलता में मेघगंगा ग्रुप, स्पर्श अस्पताल और लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की टीमों का विशेष योगदान रहा।

Advertisement Box
सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें