Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अरविंद की फिल्म का नया गाना जल्द रिलीज होगा

Author Image
Written by
Bureau Report

मुंबई  पापुलर भोजपुरी अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू अपकमिंग फिल्म ‘मेहमान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के मेकर्स ने इस गाने का पोस्टर जारी कर रिलीज की जानकारी दी। इस फिल्म का नया गाना ‘नजरिया के बान’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। अरविंद अकेला कल्लू ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म ‘मेहमान’ का गाना ‘नजरिया के बान’ जल्द रिलीज होगा। फिल्म ‘मेहमान’ में अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके साथ दर्शना बनिक और पूजा ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है। इसमें अरविंद, दर्शना और पूजा के अलावा संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजान सिंह, बीना पांडे, संजीव मिश्रा, सोनू पांडे, स्वास्तिका, अनु पांडे और रिंकू आयुषी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ‘मेहमान’ का शीर्षक फिल्म में ‘दामाद’ को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है और इसकी कहानी इसी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी एक ऐसे युवक की है जिसकी शादी बार-बार टूट जाती है। अंततः जब उसकी शादी होती है, तो विदाई छह महीने बाद तय होती है। इस दौरान ससुराल पक्ष को एक चौंकाने वाली सच्चाई का पता चलता है, जिससे कहानी में रोमांचक मोड़ आता है। इस फिल्म के निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं। फिल्म के ट्रेलर में कहानी की झलक और कलाकारों की शानदार अदाकारी देखकर दर्शक अब गाने और फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ‘मेहमान’ भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर अनुभव लेकर आएगी।

Advertisement Box
Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box