Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आरटीई में प्रवेश हेतु 2 अप्रैल को खुलेगी ऑनलाइन लॉटरी, 1608 सीटों के लिए 3044 आवेदन

Author Image
Written by
HQ Report

अशोकनगर। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए इस वर्ष जिले में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। जिले में उपलब्ध 1608 सीटों के लिए कुल 3044 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग हर सीट पर दो बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। जिला शिक्षा केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 2553 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि 491 आवेदन लंबित रहे। इस प्रकार सत्यापन का प्रतिशत लगभग 84 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिन आवेदनों का सत्यापन निर्धारित समय में पूरा नहीं हो सका, वे स्वतः निरस्त माने गए हैं।

जिला परियोजना समन्वयक श्री राहुल शर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और चयनित विद्यार्थियों की जानकारी अभिभावकों को एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जिला आरटीई प्रभारी सहायक जिला परियोजना समन्वयक श्री अभिषेक चौधरी ने बताया कि चयन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा संपन्न कराई जाती है। लॉटरी में चयनित बच्चों को उनके लॉगिन आईडी पर आसपास के स्कूलों की सूची प्रदर्शित की जाएगी, जिसके आधार पर उन्हें प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

Advertisement Box

चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश 3 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विद्यालयों में जाकर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें और चयन के बाद निर्धारित अवधि में प्रवेश सुनिश्चित कराएं, ताकि बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें