Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार अभियान का छत्तीसगढ़ से शुभारंभ

Author Image
Written by
HQ Report

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण के नेतृत्व में संगठन द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (मुंबई क्षेत्र), तेलंगाना तथा दादरा एवं नगर हवेली में विशेष दायित्व सौंपे जाने के बाद प्रथम प्रवास के तहत छत्तीसगढ़ पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

रायपुर एयरपोर्ट पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा गर्मजोशी से स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और उत्साह का परिचय दिया।

Advertisement Box

इस अवसर पर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, पिछड़े वर्गों तथा वंचित समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा सामाजिक समरसता और विकास की भावना को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगा।

प्रथम प्रवास के दौरान मिले आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्पण संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी ऊर्जा और सहयोग के बल पर पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें