Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुरुषोत्तम मास में सुहागला आयोजन, महिलाओं ने की अखंड सौभाग्य की कामना

Author Image
Written by
HQ Report

पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर राधिका यादव लेडीज क्लब द्वारा पारंपरिक सुहागला कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान की आराधना की तथा एक-दूसरे को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुरुषोत्तम मास में सुहागला करने का विशेष महत्व माना जाता है, इसलिए बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस पुण्य कार्य में सहभागिता की।

पूजन उपरांत महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और सौहार्द का वातावरण बना रहा। महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में राधिका यादव लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सुधा यादव, संरक्षक श्रीमती विनीता सिंह यादव, डॉ. स्मिता यादव, पूजा यादव, श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती लवली यादव (उपाध्यक्ष), श्रीमती नीता यादव, रचना यादव, निधि यादव, शालिनी यादव, ऋतु यादव, नीलम यादव, आरती यादव, नीतू यादव, शुभांगी सिंह, सोम्या यादव, जोनिता यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में सभी महिलाओं ने समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Advertisement Box

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें