Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर प्रशासन ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, असुविधा होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

Author Image
Written by
HQ Report
जबलपुर। दिनांक 21 जून 2026 को जबलपुर में आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान शहर में संभावित यातायात व्यवस्था अथवा वीवीआईपी मूवमेंट के कारण किसी प्रकार की असुविधा होने पर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा दिवस पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके बावजूद यदि किसी परीक्षार्थी अथवा उनके परिजनों को मार्ग संबंधी परेशानी, आवागमन में बाधा या अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
पुलिस विभाग की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम के लिए निरीक्षक मनीष राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनसे मोबाइल नंबर 98261 85759 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं डीएसपी वैघनाथ प्रजापति से 94253 89328 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
इसी प्रकार जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम नंबर 0761-2624350 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी से 9406759078 तथा तहसीलदार नीलिमा राजलवाल से 9685054923 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के निर्धारित समय से पूर्व घर से निकलें तथा यातायात एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि परीक्षा के सुचारू संचालन और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा
आज फोकस में

15 जुलाई 2026 का पंचांग: गुप्त नवरात्र का शुभारंभ, चंद्र दर्शन और धार्मिक आस्था के बीच दिनभर रहेगी आध्यात्मिक ऊर्जा

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण
आज फोकस में

आज का पंचांग, योगिनी एकादशी का महत्व और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल: जानिए 9 जुलाई 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें