Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होटल-ढाबों में अवैध शराब परोसने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई..पुलिस कबीरधाम

Author Image
Written by
Bureau Report

होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों में पुलिस की सघन जांच, अवैध रूप से शराब परोसने वालों पर कार्रवाई

कबीरधाम, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों की सघन जांच अभियान चलाया गया।

Advertisement Box

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने होटल एवं ढाबों में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में फैमिली रेस्टोरेंट एवं निजी केबिन की आड़ में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसते हुए पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक होटल संचालक की स्कूटी से देशी शराब भी बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस द्वारा सभी होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैधानिक अनुमति किसी भी प्रकार से शराब का भंडारण, बिक्री अथवा परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यकतानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी की जाएगी।

जिला पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

— जिला पुलिस कबीरधाम

12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल
आज फोकस में

12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा
आज फोकस में

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच
आज फोकस में

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू
आज फोकस में

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत
आज फोकस में

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश
आज फोकस में

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें