Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्व. देवेंद्र सिंह तोमर की जन्म जयंती पर समाधि स्थल पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
HQ Report
सुपुत्र रिपुदमन सिंह तोमर (सागर) ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
ग्वालियर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम ग्वालियर एवं जनसेवा, सादगी और कर्मनिष्ठा के पर्याय कैलाशवासी पूज्य श्री देवेंद्र सिंह तोमर की पावन जन्म जयंती के अवसर पर उनके समाधि स्थल, पुरानी छावनी (अटल द्वार), ग्वालियर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र रिपुदमन सिंह तोमर (सागर) ने समाधि स्थल पर पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने पूज्य पिताश्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके आदर्शों पर चलने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि स्वर्गीय श्री देवेंद्र सिंह तोमर का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सादगी, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने कार्यों से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनके संस्कार, सेवा भाव और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
स्वर्गीय श्री देवेंद्र सिंह तोमर को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏🏻
12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल
आज फोकस में

12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा
आज फोकस में

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच
आज फोकस में

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू
आज फोकस में

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत
आज फोकस में

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश
आज फोकस में

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें