Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाडेकर की कप्तानी में भारत ने खेला था पहला वनडे, शुभमन हैं 28 कप्तान

Author Image
Written by
Bureau Report

मुम्बई :- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को एकदिवसीय टीम का नया कप्तान बनाया है। रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभालने जा रहे शुभमन 28 भारतीय कप्तान हैं। एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास पर नजर डाले तो भारतीय टीम ने अपना पहला मैच साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। तक से अब तक के 51 साल के सफर में भारतीय टीम ने 27 कप्तान देखे हैं। वहीं सबसे पहली बार भारतीय एकदिवसीय टीम की कप्तानी अजीत वाडेकर ने संभाली थी। उस मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वाडेकर अधिक समय तक कप्तान नहीं रहे। दो मैच के बाद ही श्रीनिवास वेंकटराघवन को कप्तान बनाया गया। इस प्रकार वेंकटराघवन भारत के दूसरे एकदिवसीय कप्तान थे। वेंकटराघवन ने 7 मैच में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली। इसके बाद स्पिनर बिशन सिंह बेदी को कप्तान बनाया गया। बेदी भी 4 एकदिवसीय मैचों में ही कप्तानी कर पाये। इस प्रकार शुरुआत में ही भारत ने तीन कप्तान बदल दिये। इसके बाद कप्तानी सुनील गावस्कर ने संभाली । उनका कार्यकाल लंबा रहा। गावस्कर ने 37 मैचों में कप्तानी की। गावस्कर के बाद एक मैच के लिए गुंडप्पा विश्वनाथ को कप्तान बनाया गया। वहीं विश्वकप 1983 को देखते हुए कपिल देव कप्तान बनाया गया। कपिल देव ने लंबे समय तक कमान संभाली। वह 74 मैचों में भारतीय टीम के कप्तान रहे और इस दौरान भारतीय टीम ने विश्वकप भी जीता। अगुवाई की और इस दौरान उन्होंने 1983 का वर्ल्ड कप भी जिताया। वहीं 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन आये। अजहरुद्दीन ने 100 से ज्यादा एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की। उन्होंने कुल 175 मैचों में टीम का नेतृत्व किया। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी 72 मैचों में कप्तान रहे पर अधिक सफल नहीं हुए। साल 1999 में सौरव गांगुली ने कप्तानी संभालते ही टीम में बदलाव करते हुए उसे आक्रामक बना दिया। इससे विदेशी जमीन पर भी भारतीय टीम का खेलने का अंदाज बदला और उसने जीत दर्ज करनी शुरु कर दी। । गांगुली के बाद द्रविड़, सहवाग, कुंबले ने कप्तानी संभाली। सबसे बड़ा बदलाव महेन्द्र सिंह धोनी के आने के बाद बाद हुआ। कैप्टन कूल के नाम से लोक्रपिय हुए धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सभी आईसीसी खिताब जीते। धोनी ने सबसे अधिक 200 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी की और ये उपललब्धि हासिल करने वाले वह एकमात्र कप्तानी रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी के बाद आये विराट कोहली औरा रोहित शर्मा ने भी भारतीय क्रिकेट के आक्रामक अंदाज को बनाये रखा। कोहली ने 95 जबकि रोहित ने 56 मैचों में टीम की कमान संभाली। अब देखना होगा कि शुभमन टीम को कितनी सफलता दिला पाते हैं।

Advertisement Box
19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा
आज फोकस में

19 मार्च 2026 का राशिफल—चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 4 राशियों पर बरसेगी माता दुर्गा की विशेष कृपा, जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा
आज फोकस में

9 मार्च 2026: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 से अधिक अंक टूटा

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें