
Written by
HQ Report


123456 जैसे आसान PIN की जगह अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर वाला अलग और मजबूत पासवर्ड रखना ज्यादा सुरक्षित विकल्प होगा। हालांकि कोई भी पासवर्ड 100 प्रतिशत सुरक्षा की गारंटी नहीं देता, लेकिन लंबा और यूनिक पासवर्ड अनुमान लगाने या कमजोर PIN के मुकाबले कहीं बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। WhatsApp ने अपने नए सुरक्षा अपडेट में केवल टू-स्टेप वेरिफिकेशन को ही मजबूत नहीं किया है, बल्कि मल्टीपल पासकी का सपोर्ट भी बढ़ाया है। कंपनी के मुताबिक अब एक अकाउंट में एक से अधिक पासकी जोड़ी जा सकती हैं। यह सुविधा उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है जो अलग-अलग डिवाइस या अलग-अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp ने बताया है कि उसके पासकी उपयोगकर्ताओं की संख्या एक अरब से अधिक हो चुकी है।123456 जैसे सामान्य अंक या अन्य आसानी से पहचानी जाने वाली जानकारी रखने से बचना चाहिए। साथ ही पासवर्ड ऐसा रखें जिसे आप सुरक्षित तरीके से याद रख सकें। यदि पासकी का विकल्प उपलब्ध है तो उसे भी सेट किया जा सकता है। WhatsApp की सुरक्षा व्यवस्था में ईमेल या रिकवरी से संबंधित जानकारी को भी सही रखना महत्वपूर्ण है, ताकि अकाउंट से संबंधित सुरक्षा प्रक्रिया में परेशानी न हो। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को WhatsApp का OTP बताना नहीं चाहिए। कोई भी व्यक्ति यदि फोन करके खुद को WhatsApp कर्मचारी, बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी या किसी अन्य संस्था का प्रतिनिधि बताकर OTP या पासवर्ड मांगता है तो उसे गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
वोट करें