Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब के टेलर ने मचाई हलचल

Author Image
Written by
Bureau Report

मुंबई …… सुपरस्टार प्रभास अपनी बहुप्रतीक्षित हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘द राजा साब की शूटिंग के लिए ग्रीस में हैं। फिल्म के दो बड़े सॉन्ग्स पहले ही ग्रीस की धूप से नहाई बीचेज़ और खूबसूरत आइलैंड्स पर शूट किए जा चुके हैं, और अब टीम दिवाली तक ग्रैंड रैप-अप की तैयारी में जुटी है। फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शूट की झलक दिखाई, जिसमें लिखा था, “दराजासाब शूट डेयरिज ” दिवाली के साथ-साथ टीम ने फैंस के लिए एक और तोहफा भी तैयार किया है प्रभास के बर्थडे (23 अक्टूबर) पर ‘द राजा साब से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आने वाला है, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट डबल हो गया है। पहले रिलीज़ हुए ट्रेलर ने ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी हॉरर, रोमांस और ह्यूमर का ऐसा तड़का जिसमें संजय दत्त नजर आए थे एक “एक्सॉर्सिस्ट, साइकाइट्रिस्ट और हिप्नोटिस्ट” के यूनिक रोल में। उनके साथ बोमन ईरानी और ज़रीना वहाब भी नज़र आएंगे, जो फिल्म में नॉस्टैल्जिया और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज़ लेकर आ रहे हैं। आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के साथ ‘द राजा साब अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रही है। ग्रीस के नीले आसमान और प्रभास की मेहनत के बीच तैयार हो रही यह हॉरर-फैंटेसी फिल्म दर्शकों के लिए एक जबरदस्त विजुअल ट्रीट साबित होने वाली है। ‘द राजा साब 9 जनवरी 2025 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। मारूथी द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म को पिपुल्स मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाय इंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास डुअल रोल में दिखाई देंगे, साथ में मलविका मोहनन, निधि अग्रवाल, ऋद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी शामिल हैं।

Advertisement Box
12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल
आज फोकस में

12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा
आज फोकस में

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच
आज फोकस में

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू
आज फोकस में

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत
आज फोकस में

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश
आज फोकस में

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें