Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अजय देवगन की पहली ब्लाकबस्टर फिल्म थी फूल और कांटे

Author Image
Written by
Bureau Report

मुंबई ….. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के फिल्मी करियर को 34 साल पूरे हो चुके है। इस पर सोशल मीडिया पर अजय देवगन ने खास वीडियो पोस्ट किया। अभिनेता अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे 1991 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के लिए अजय को बेस्ट न्यूकमर एक्टर का खिताब भी मिला। वीडियो में अजय के दो रूप दिखाए गए हैं एक युवा अजय और दूसरा आज के फिट अजय जो अपने करियर के सफर पर सवाल-जवाब करते नजर आते हैं।युवा अजय पूछते हैं, “पता है आज क्या है?” जवाब मिलता है, “क्यों, आज 2 अक्टूबर तो नहीं है?” यंग अजय फिर कहते हैं, “अरे, आज मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी।” इसके बाद सवाल-जवाब का सिलसिला चलता है “और अपनी दो बाइक वाली एंट्री आज भी करते हो?” जवाब आता है, “दो-दो बाइक, दो घोड़े, दो टैंक सब ट्राई कर लिया है।” इस मजेदार संवाद में अजय देवगन के करियर की मेहनत और उनकी फिल्मों में किए गए खतरनाक स्टंट्स की झलक भी दिखाई देती है। अजय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “दो टांगों पर स्टंट करते-करते 34 साल कब निकल गए पता नहीं चला।” बता दें कि फूल और कांटे में उन्होंने दो बाइक पर स्टंट किया था, जो उस समय खूब वायरल हुआ था। उनके करियर में ऐसे स्टंट्स लगातार देखने को मिले हैं। हर फिल्म की एंट्री में अजय ने कुछ नया करके दर्शकों को चौंकाया। आज भी वे ब्लैक स्कॉर्पियो जैसी गाड़ी में हवा में ब्लास्ट कर रोहित शेट्टी के साथ खतरनाक स्टंट करते हैं। फूल और कांटे के बाद अजय देवगन 1992 में आई जिगर, 1993 में दिव्य शक्ति, संग्राम, शक्तिमान, दिल है बेताब, 1994 में विजयपथ और सुहाग जैसी फिल्मों में नजर आए। उन्होंने अपने करियर में करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों दोनों में अपनी एक्टिंग और स्टंट्स से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। 34 साल के सफर में अजय ने बॉलीवुड में अपने नाम को एक्शन, रोमांस और खतरनाक स्टंट्स के साथ जोड़ा है।

Advertisement Box
12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल
आज फोकस में

12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा
आज फोकस में

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच
आज फोकस में

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू
आज फोकस में

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत
आज फोकस में

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश
आज फोकस में

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें