Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का 28 फरवरी को शुभारंभ

Author Image
Written by
HQ Report

भोपाल। देशभर में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस अभियान का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किया जाएगा।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागी होंगे, जबकि मध्यप्रदेश में अभियान का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल, भोपाल से किया जाएगा।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं पात्र आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करना है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सके।

कार्यक्रम विवरण:

📍 स्थान: डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल, भोपाल

🗓 दिनांक: 28 फरवरी 2026

🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे

विभाग की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें