Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 116 आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

Author Image
Written by
HQ Report

अशोकनगर। मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र और समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान गूगल मीट के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी जुड़े रहे। संबंधित तहसीलों एवं जनपदों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं। ग्राम ढाकोनी निवासी अनीता यादव ने भूमि पर कब्जा हटवाने की मांग की, वहीं ग्राम मारूखेड़ी निवासी रमेश कुमार ने नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए आवेदन दिया। अमाई पछार निवासी नोनीतराम अहिरवार ने निजी कुएं के गहरीकरण की मांग रखी, जबकि ग्राम सिलावन निवासी श्यामलाल अहिरवार ने भूमि पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया।

Advertisement Box

इसी प्रकार ग्राम रैझा निवासी चैन सिंह अहिरवार द्वारा नक्शा बनवाने, ग्राम पड़रिया निवासी विमला बाई कुशवाहा द्वारा राशन दिलाए जाने, ग्राम देवरछी निवासी शंकर यादव द्वारा पंचायत निर्माण कार्यों की जांच कराने, ग्राम झीला निवासी वंदना रघुवंशी द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा वार्ड क्रमांक 13 निवासी योगेश कुमार त्रिपाठी द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर श्री मालवीय ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निराकरण पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई शासन और आम जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसमें प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना आवश्यक है।

जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन. सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री ब्रजबिहारी लाल श्रीवास्तव, श्रीमती सोनम जैन, एसडीएम श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें