Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों से मच्छरों की रोकथाम और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की

Author Image
Written by
HQ Report
बरसात में जलभराव रोकें, डेंगू से बचाव अपनाएँ
नई दिल्ली। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बनती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
मंत्रालय के अनुसार बारिश का पानी गड्ढों, खाली बर्तनों, कूलर, टायर, गमलों तथा अन्य स्थानों पर जमा होने से मच्छरों को पनपने का अवसर मिलता है। ऐसे में सप्ताह में कम से कम एक बार पानी के सभी पात्रों को खाली कर साफ करना, आसपास की साफ-सफाई बनाए रखना और जलभराव वाले स्थानों को भरकर समतल करना आवश्यक है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि तालाबों और जलभराव वाले स्थायी जल स्रोतों में लार्वा खाने वाली मछलियों का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, पूरी बांह के कपड़े, रिपेलेंट तथा अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए।
मंत्रालय ने कहा है कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों को पनपने से रोकना है। नागरिकों की जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से मच्छरजनित बीमारियों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी या अन्य डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दें तो स्वयं उपचार करने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें।
“पानी जमा होने से रोकें, मच्छरों की बढ़ोतरी पर रोक लगाएँ और डेंगू जैसी बीमारियों से मिलकर बचाव करें। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।”
12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल
आज फोकस में

12 सितंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: शनिवार को प्रतिपदा के बाद द्वितीया, गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच जानें सभी राशियों का हाल

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा
आज फोकस में

राधा रानी प्रतियोगिता और मटकी फोड़ में दिखा वृंदावन का नजारा

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच
आज फोकस में

गोवा में अग्रवाल परिचय सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, युवक-युवतियों को मिलेगा परिचय और संवाद का मंच

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू
आज फोकस में

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत
आज फोकस में

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश
आज फोकस में

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें