Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पवन सिंह की पत्नी ज्योति के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा, बोलीं- हर महिला को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए

Author Image
Written by
Bureau Report

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की राजनीति में एंट्री का समर्थन किया. पुराने विवादों के बीच उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की सराहना की. उन्होंने न केवल उनके कदम का समर्थन किया, बल्कि उन्हें एक सशक्त और समझदार महिला बताया. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा.

अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह को लेकर क्या कहा?

औरंगाबाद में एक निजी समारोह के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह समाज के लिए अच्छा काम कर रही हैं और हर महिला को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाएं राजनीति और समाज में आगे आती हैं तो यह समाज के लिए बेहद सकारात्मक है. हालांकि, जब अक्षरा से उनके खुद राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल वह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं. राजनीति के बारे में बाद में सोचेंगी.

Advertisement Box

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का पुराना विवाद

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच लंबे समय से रिश्तों में कड़वाहट रही है. दोनों का रिश्ता कभी निजी स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में यह विवाद मीडिया ट्रायल और आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया. ऐसे में अक्षरा का यह बयान कई मायनों में अहम माना जा रहा है.

पवन सिंह और ज्योति सिंह की निजी जिंदगी

पवन सिंह की निजी जिंदगी भी हमेशा विवादों में रही है. उनकी पहली पत्नी नीलम ने 2015 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. हालांकि यह रिश्ता भी विवादों से अछूता नहीं रहा. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और मामला कोर्ट तक पहुंचा.

फिर भी, अक्षरा सिंह का यह बयान यह संकेत देता है कि निजी मतभेदों से ऊपर उठकर वह समाज और राजनीति के मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाना चाहती हैं.

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें