Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

RDSS योजना से बदल रही मध्यप्रदेश की बिजली व्यवस्था, हर घर तक पहुँच रही गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत सेवा

Author Image
Written by
HQ Report
भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्युत वितरण व्यवस्था को आधुनिक, विश्वसनीय और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के अंतर्गत व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बिजली वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
RDSS योजना का मुख्य उद्देश्य विद्युत वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण, तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (AT&C Losses) में कमी, राजस्व संग्रहण में सुधार तथा उपभोक्ताओं को पारदर्शी और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है। योजना के तहत स्मार्ट तकनीक आधारित विद्युत नेटवर्क विकसित किया जा रहा है, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक प्रभावी और भरोसेमंद बन रही है।
योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में ₹24,170 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें केंद्र सरकार द्वारा 60 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक ₹9,200 करोड़ के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं तथा ₹3,513 करोड़ के कार्य पूर्ण भी किए जा चुके हैं। इन सभी परियोजनाओं को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उपभोक्ताओं को आधुनिक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में 28.50 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली से बिजली की खपत का सटीक आंकलन, डिजिटल निगरानी, बेहतर ऊर्जा प्रबंधन तथा बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इससे उपभोक्ताओं को समय पर सही जानकारी मिलने के साथ-साथ बिजली वितरण कंपनियों की कार्यक्षमता में भी सुधार आएगा।
बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना का विस्तार किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 228 नए 33/11 केवी उपकेंद्र, 15,336 किलोमीटर 33/11 केवी लाइन, 20,019 किलोमीटर एलटी लाइन, 358 कृषि फीडरों का विभक्तीकरण, 1,848 कैपेसिटर बैंक तथा 10,365 नए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। इन कार्यों से बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी तथा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा उपलब्ध कराना आसान होगा।

Advertisement Box

योजना के माध्यम से विद्युत वितरण प्रणाली में आधुनिक तकनीकों का समावेश किया जा रहा है, जिससे लाइन फॉल्ट की त्वरित पहचान, बिजली आपूर्ति की निरंतर निगरानी और समयबद्ध सुधार कार्य संभव हो सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलने के साथ-साथ सेवा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक उपभोक्ता तक सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध बिजली पहुंचाना है। आधुनिक अधोसंरचना, स्मार्ट मीटरिंग, डिजिटल निगरानी और मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से प्रदेश की बिजली व्यवस्था तेजी से नए स्वरूप में विकसित हो रही है। इससे उद्योग, कृषि, व्यापार और घरेलू उपभोक्ताओं सभी को बेहतर विद्युत सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।

RDSS योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत और सक्षम विद्युत वितरण व्यवस्था विकसित कर रहा है। यह पहल न केवल बिजली सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ा रही है, बल्कि उपभोक्ताओं के विश्वास को भी मजबूत करते हुए प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें