Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रकृति संरक्षण हमारी सनातन संस्कृति का मूल आधार, हर व्यक्ति वृक्षारोपण को बनाए जनआंदोलन : डॉ. अशोक कुमार भार्गव

Oplus_131072
Author Image
Written by
HQ Report
इंदौर। हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति को केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवनदायिनी शक्ति के रूप में पूजनीय माना गया है। प्रकृति के प्रति श्रद्धा, आस्था और संरक्षण का भाव भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, घटते भूजल स्तर और तेजी से बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का संकल्प बनाए। यह बात मध्यप्रदेश के पूर्व आयुक्त (रीवा एवं शहडोल संभाग) डॉ. अशोक कुमार भार्गव (आईएएस) ने कही।
वे माथुर वैश्य समाज संगठन के सौजन्य से शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय परिसर, इंदौर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
डॉ. भार्गव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति के प्रत्येक तत्व—वृक्ष, जल, वायु, पृथ्वी और जीव-जंतुओं—को पूजनीय माना गया है। हमारे धार्मिक अनुष्ठान भी प्रकृति के सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकते। इसलिए प्रकृति की यह समृद्ध विरासत हमें केवल उपयोग के लिए नहीं, बल्कि इसे और अधिक समृद्ध बनाकर आने वाली पीढ़ियों को सौंपने के लिए मिली है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में मानव की असीमित भौतिक इच्छाओं और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने पर्यावरणीय संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। जंगलों की लगातार कटाई, भूजल स्तर में गिरावट और बदलते मौसम के कारण जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुका है। कृषि पूरी तरह मौसम पर निर्भर है और मौसम का संतुलन जंगलों से जुड़ा है। यदि वन संपदा नष्ट होती रही तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और भविष्य की पीढ़ियों पर पड़ेगा।
डॉ. भार्गव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, पूर्वजों की स्मृति तथा जीवन के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में नियमित रूप से वृक्षारोपण करे तो पर्यावरण संरक्षण एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री धर्मेन्द्र चौधरी, रीजनल लाइब्रेरियन श्रीमती हर्षिता डेविड तथा अखिल भारतीय वृक्षारोपण समिति के संयोजक श्री ओमप्रकाश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माथुर वैश्य समाज संगठन के श्री विनोद गुप्ता, श्री राहुल गुप्ता एवं श्री नरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति, वरिष्ठ नागरिक विचार मंच के श्री अशोक टेमले, श्री विमल वर्मा तथा शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही डॉ. जी.डी. अग्रवाल ने मध्यप्रदेश पुलिस के “नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान” के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को स्वयं तथा अपने परिवार को नशे से दूर रखने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन श्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया। मंच संचालन डॉ. जी.डी. अग्रवाल ने किया तथा अंत में श्री विनोद गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक दायित्व है। यदि समाज का प्रत्येक नागरिक प्रकृति के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य धरोहर सौंपी जा सकती है।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें